ठळक बातम्या

    पालघर में माहीम रोड और सातपाटी रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा; गंदगी और ट्रैफिक की समस्या गंभीर

    oplus_2

    पालघर में माहीम रोड और सातपाटी रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा; गंदगी और ट्रैफिक की समस्या गंभीर

    पालघर |रिपोर्टर – अर्पिता तिवारी

    पालघर शहर के माहीम रोड और सातपाटी रोड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगातार नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गाय और भैंस जैसे पशु रोजाना मुख्य सड़क पर खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर गोबर और गंदगी फैलने से जहां रास्ता अस्वच्छ हो रहा है, वहीं वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कुछ पशुओं को तबेलों से खुले में छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद वे सीधे मुख्य सड़क पर पहुंच जाते हैं। सड़क पर बड़े वाहनों, रिक्षा और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के बीच अचानक पशु सामने आने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार वाहनों की गति धीमी होने के कारण यातायात प्रभावित होकर जाम जैसी स्थिति भी निर्माण होती है।इस गंभीर समस्या को लेकर नवभारतीय शिव वाहतूक सेना की ओर से संबंधित प्रशासन को पत्रव्यवहार और शिकायतें भी की गई हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर अब नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। पालघर नगर परिषद और संबंधित स्वास्थ्य विभाग को माहीम रोड तथा सातपाटी रोड का तत्काल निरीक्षण कर खुले में पशु छोड़ने वाले पशु मालिकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

    नागरिकों का कहना है कि यह एक-दो दिन की समस्या नहीं बल्कि रोज की समस्या बन चुकी है। सड़क पर पशुओं के कारण यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? नगर परिषद और पुलिस प्रशासन को इस सवाल का गंभीरता से जवाब देना जरूरी है। नागरिकों की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो नवभारतीय शिव वाहतूक सेना की ओर से रस्ता रोको आंदोलन करने का इशारा दिया गया है। आंदोलन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी, ऐसा संगठन की ओर से कहा गया है। प्रशासन आंदोलन की नौबत आने से पहले ही कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करे, यही नागरिकों की मांग है।

     

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *