पालघर | विशेष रिपोर्ट (हिट एंड रन मामला – बड़ा अपडेट)
पालघर में हुए हिट एंड रन मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक नासिर खलिफा के परिवार ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित पत्र पुलिस स्टेशन में जमा किया है। परिवार की ओर से मांग की गई है कि आरोपी पर “हिट एंड रन” का गंभीर मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की रिक्शा (नंबर: MH-48/6X-1665) की पहचान हो चुकी है और घटना का CCTV तथा वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। परिवार का आरोप है कि आरोपी कई दिनों तक फरार था, जिससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे।

➡️ परिजनों द्वारा दिए गए पत्र के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281, 125(A), 125(B) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 187, 134(A), 134(B) के अंतर्गत गुन्हा दाखल करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह मामला केवल दुर्घटना नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही का है।
✅ पुलिस की कार्रवाई:
इसी बीच आज आरोपी रिक्शा चालक ने एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मार दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और पालघर पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामला स्पष्ट होता गया। करीब 15–16 दिनों से फरार आरोपी को आखिरकार पकड़ने में पालघर पुलिस को सफलता मिली है।
📢 इस कार्रवाई को पालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पालघर के एसपी यतीस देशमुख साहेब के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
अब पूरे पालघर की नजर इस बात पर है कि आरोपी पर सभी संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा।



