पालघर : गुजरात मेल में चेन पुलिंग और मारपीट का मामला; पालघर स्टेशन पर 20 मिनट तक रुकी ट्रेन..
पालघर | जावेद लुलानिया..
16 जून को गुजरात मेल एक्सप्रेस में हुए विवाद और चेन पुलिंग की घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के दिव्यांग (Handicap) डिब्बे में यात्रा कर रही एक महिला खाना खा रही थी। इसी दौरान बैग रखने को लेकर कहासुनी हुई और कथित रूप से एक व्यक्ति ने महिला को थप्पड़ मार दिया।घटना के बाद महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने विरोध जताते हुए चेन पुलिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही और रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को ट्रेन से नीचे उतार लिया।घटना के कारण डिब्बे में तनावपूर्ण माहौल बन गया और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। अब इस पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है कि आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई, चेन पुलिंग क्यों की गई और संबंधित यात्रियों पर क्या कार्रवाई की गई।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में हुई ऐसी घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण होना चाहिए ताकि अन्य यात्रियों को परेशानी और भय का सामना न करना पड़े।
पालघर नागरिक | जाग महाराष्ट्र न्यूज
जावेद लुलानिया, पालघर
“यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। रेलवे प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करनी चाहिए।”



