BMC Election: बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 52 वार्डों में इन चेहरों पर लगाया दांव

BMC Election: बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 52 वार्डों में इन चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025–26 को लेकर 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में विभिन्न वार्डों से ओपन, ओबीसी, एससी और महिला आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है. 

बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी के दल शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के साथ गठबंधन नहीं किया है. बल्कि कांग्रेस इस बार वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है.

दूसरी लिस्ट के अनुसार ये है कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम

इस सूची के अनुसार वार्ड नंबर 03 माघाठाणे से प्रदीप रमाकांत चौबे, वार्ड 08 और 09 दहिसर से रत्नप्रभा डी. जुन्नरकर और सदानंद बी. चव्हाण, वार्ड 31 चारकोप से बीना रामकुबर सिंह, वार्ड 37, 39 और 41 दिंडोशी से मीना दुबे, मधु बृजेश सिंह और राहुल उगले को मैदान में उतारा गया है. वहीं जोगेश्वरी पूर्व के वार्ड 52, 74, 78 और 79 से स्वाती एकनाथ, समिता नितिन सावंत, सिद्दीकी शबाना बानो और प्रियंका मनीष मिश्रा को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने गोरेगांव के वार्ड 58 से सूर्यकांत मिश्रा, वर्सोवा के वार्ड 60 और 65 से ग्लैडिस श्रियर और सुफियान हैदर, अंधेरी पूर्व के वार्ड 72, 75 और 86 से गायत्री गुप्ता, इमरान खलील शेख और नितिन सालगरे को उम्मीदवार बनाया है. बांद्रा पूर्व के वार्ड 87, 92, 93 और 94 से प्रमोद नर्वेकर, मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद इकबाल कुरैशी, शरद दिनकर शेजावल और सुप्रिया संतोष पाठक तथा बांद्रा पश्चिम के वार्ड 97, 99, 100 और 101 से गौरी छाबड़िया, सुनीता सुरेश वेवेकर, करेन डेमेलो और रेशमा जकेरिया को टिकट मिला है.

इसके अलावा मुलुंड के वार्ड 103 से मनीषा संतोष सोनावणे, भांडुप के वार्ड 109 और 112 से अजय पटेल और श्रेया राकेश शेट्टी, विक्रोली के वार्ड 120 से खुशबू राजेश गुप्ता, घाटकोपर पश्चिम के वार्ड 126 से नासिर खान और घाटकोपर पूर्व के वार्ड 133 से वैशाली फाल्के को मैदान में उतारा गया है. अनुषक्तिनगर के वार्ड 143 और 145 से शेख फरजाना रेड्डी वशा और सुफियान अब्दुल मुबीन, कुर्ला के वार्ड 149 और 151 से गणेश अवस्थी और संगीता सुभाष भालेराव, चांदिवली के वार्ड 159, 161, 162 और 163 से प्रह्लाद विश्वनाथ शेट्टी, मोहम्मद इमरान अबुल हसन खान, खान मो. आमिर आरिफ और जैन सोनू शैलेश को उम्मीदवार बनाया गया है.

सूची के अनुसार कालिना के वार्ड 166 से घनश्याम भापकर, सायन कोलीवाड़ा के वार्ड 180 और 181 से स्मिता शंकर म्हात्रे और कमलेश रामदुलार यादव (पप्पू यादव), धारावी के वार्ड 188 और 187 से मरियम्मल मुतुरामलिंगम और आयशा असलम खान, माहिम के वार्ड 190 से दयाशंकर रामगोपाल यादव, वडाला के वार्ड 200 से सुरेश काले, शिवड़ी के वार्ड 205 से अपूर्वा प्रविण सालिस्तेकर, बायकुला के वार्ड 211 से खान मोहम्मद वकार निसार अहमद तथा मुम्बादेवी के वार्ड 216 और 223 से राजश्री महेश भातणकर और ज्ञानराज यशवंत निकम को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *