मस्ताननाका टेन ब्रिज पर फिर हादसा, NHAI की लापरवाही उजागर

🚨 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज | NH-48 मुंबई–अहमदाबाद हायवे
दिनांक: 9 जनवरी 2026

“हम नहीं सुधरेंगे…”
मस्ताननाका टेन ब्रिज पर फिर हादसा, NHAI की लापरवाही उजागर
मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग (NH-48) पर मस्ताननाका टेन ब्रिज पर आज एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ।
ब्रिज पर पहले से खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से आ रहेआयशर टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की कमानी-पाटे का काम कई घंटों से उसी जगह चल रहा था, लेकिन सुरक्षा के नाम पर हायवे पेट्रोलिंग टीम ने सिर्फ एक कोन रखकर खानापूर्ति की थी। पीछे से आने वाले वाहनों के लिए न तो कोई चेतावनी बोर्ड था, न लाइट, न पर्याप्त बैरिकेडिंग।
यह हादसा कोई अपवाद नहीं है — ऐसे एक्सीडेंट रोज़ हो रहे हैं।

इसके लिए सीधे तौर पर NHAI, हायवे पेट्रोलिंग और रस्ता सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदार है।
सवाल सीधे हैं:
सेफ्टी प्लान कहाँ है?
घंटों सड़क पर खड़ा खराब ट्रक हटाया क्यों नहीं गया?
एक कोन लगाकर क्या जान बचाई जा सकती है?
पालघर की रस्ता सुरक्षा समिती क्या कर रही है?
पालघर की माननीय कलेक्टर मॅडम को भी इसका जवाब देना होगा, क्योंकि यह लापरवाही सीधे लोगों की जान से जुड़ी है।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं
और हर हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन और NHAI पर ही जाएगी।
✍️ NH-48 Information Group

मस्ताननाका टेन ब्रिज | मुंबई–अहमदाबाद हायवे
जावेद मुलानिया. पालघर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *