ब्रेकिंग न्यूज | NH-48 पर बड़ा सड़क हादसा

 

दिनांक : 9 जानेवारी 2026

मुंबई :

ठाणे के घोड़बंदर रोड पर गौमुख घाट में आज सुबह एक बड़ा मल्टी-व्हीकल सड़क हादसा हुआ। NH-48 पर सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में एक भारी कंटेनर ट्रक सहित कम से कम 12 वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट क्षेत्र में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से यह भीषण टक्कर हुई। हादसे के बाद कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

दुर्घटना के चलते ठाणे से बोरीवली और गुजरात की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल बसों और यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। हालांकि, कई घंटों तक NH-48 पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

 

इस हादसे ने एक बार फिर NH-48 पर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि घोड़बंदर रोड और गौमुख घाट जैसे संवेदनशील हिस्सों में तुरंत ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

महाराष्ट्राच्या निर्भीड, वास्तव, सडेतोड बातम्या फक्त आपल्या पालघर नागरिक पोर्टल वर मुख्य संपादक:- ✒जावेद लुलानिया

पालघर नागरिक ला आवश्यक भेट द्या आणि राह अपडेट 

जाहिराती साठी संपर्क करा.

 

Editor- Javed Lulania

Contact Number- 88062 47860

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *