पालघर नागरिक न्यूस…
10.01.2026.
मनोर रोड पालघर की हालत बदहाल जीतकर आए नगरसेवक क्या करेंगे?
कचरे का साम्राज्य, गंदगी और बेकायदेशीर बांधकाम पर जनता का सवाल
पालघर :
मनोर रोड, पालघर आज पूरे शहर की गंदगी का केंद्र बन चुका है। जगह-जगह कचरे के ढेर, मच्छी मार्केट की बदबू और खुले में फेंका जा रहा कचरा लोगों के लिए नासूर बन गया है। मारुती धाम बिल्डिंग के सामने खुलेआम सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है, जिससे रास्ता जाम होता है और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जीतकर आए हुए नगरसेवक आखिर क्या काम करेंगे?
क्या मनोर रोड सिर्फ गंदगी, बदबू और अव्यवस्था के लिए ही छोड़ दी गई है?
नागरिकों का आरोप है कि
▪ कचरा रस्ते पर फेंकने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा
▪ मच्छी मार्केट की अव्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं
▪ बेकायदेशीर बांधकाम खुलेआम जारी हैं
▪ नगरपरिषद की लापरवाही साफ नजर आ रही है नागरिकों ने साफ शब्दों में कहा है कि,

“नगरसेवक साहेब, अब तो आपने चार्ज ले लिया है।
नगराध्यक्ष साहब, अब आँखें खोलिए।”
अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जनताफोटो, वीडियो,और ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए
मनोर रोड की सारी सच्चाई जनता के सामने लाएगी।
साथ ही चुनाव के वक्त किए गए वादे और आश्वासन भी एक-एक करके याद दिलाए जाएंगे।\


“सिर्फ भाषण नहीं, अब जमीन पर काम चाहिए,”
ऐसा स्पष्ट संदेश नागरिकों ने दिया है।..



