बोईसर में फिर लगी भीषण आग, भंगार–लकड़ी गोदामों पर उठे गंभीर सवाल.

पालघर नागरिक ब्रेकिंग..

बोईसर में फिर लगी भीषण आग, भंगार–लकड़ी गोदामों पर उठे गंभीर सवाल.

बोईसर – यादव नगर परिसर में सलाउद्दीन शेख के लकड़ी के गोदाम में कल रात लगी भीषण आग ने एक बार फिर बोईसर MIDC और ग्रामपंचायत की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आग इतनी विकराल थी कि पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

सबसे गंभीर बात यह है कि बोईसर जैसे बड़े MIDC क्षेत्र में इस प्रकार के भंगार और लकड़ी के गोदाम बड़ी संख्या में चल रहे हैं, जिनमें से कई रिहायशी इलाकों के बीच स्थित हैं। इन गोदामों में फायर सेफ्टी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। यही कारण है कि बोईसर में बार-बार आग लगने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

स्थानीय नागरिकों का सवा है कि इन अवैध/अनियमित गोदामों को अनुमति किसने दी?
इनका जमेदार (जिम्मेदार) कौन है?
MIDC, बोईसर ग्रामपंचायत और संबंधित विभाग आखिर क्या कर रहे हैं?
एक तरफ बोईसर को औद्योगिक हब बताया जाता है, दूसरी तरफ नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। अगर समय रहते MIDC प्रशासन, ग्रामपंचायत और अग्निशमन विभाग ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले समय में कोई बड़ी जनहानि होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अब ज़रूरत है केवल आग बुझाने की नहीं, बल्कि
👉 सभी भंगार व लकड़ी गोदामों का ऑडिट
👉 फायर सेफ्टी की सख्त जांच
👉 जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की
बोईसर की जनता अब जवाब चाहती है —
आख़िर इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन?
दिनांक : 08/02/2026
जावेद लुलानिया पालघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *