पालघर शहर में आज एक शेड को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया

पालघर नागरिक | विशेष रिपोर्ट
दिनांक : 14 फेब्रुवारी 2026
पालघर :
पालघर शहर में आज एक शेड को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम परिवार और नॅशनल ज्वेलर्स के नाम से परिचित व्यापारी अरुण जैन के बीच प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद कई वर्षों से चल रहा है। आज इसी मुद्दे पर कहासुनी बढ़ी और हल्की हाथापाई की घटना सामने आई। संबंधित मुस्लिम पक्ष की ओर से सफीक भाई का नाम सामने आया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह विवाद आपसी समझदारी से सुलझाया जा सकता था। लेकिन घटना के बाद व्यापारी संगठन के छोटे-बड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में पालघर पुलिस स्टेशन पहुंचे। देखते ही देखते लगभग 100 से 150 व्यापारी वहां एकत्र हो गए। नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया

मौके पर पालघर नगरपरिषद के नगराध्यक्ष उत्तम घरत, माजी नगरसेवक अरुण माने, नगरसेवक धर्मेंद्र भट, बजरंग दल से जुड़े मुकेश दुबे, तथा अन्य स्थानीय नेता और वकील भी पहुंचे। भीड़ द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। पुलिस स्टेशन परिसर में बैठकर धरना जैसी स्थिति भी बनी।


पालघर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी आनंद परड ने प्रारंभिक रूप से दोनों पक्षों की क्रॉस शिकायत दर्ज करने की बात कही। हालांकि, उपस्थित व्यापारियों की ओर से एकतरफा कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बाद में वरिष्ठ स्तर से निर्देश मिलने के पश्चात संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह विवाद इतना गंभीर स्वरूप का नहीं था कि इसे सामूहिक शक्ति प्रदर्शन में बदला जाए। उनका मत है कि दोनों पक्षों को समझाकर और अवैध निर्माण जैसे मुद्दों की प्रशासनिक जांच कर शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता था।
इस घटना ने शहर में कई सवाल खड़े किए हैं


क्या हर छोटे विवाद को भीड़ और दबाव की राजनीति से हल किया जाएगा?

(मेरा व्यक्तिगत कहना है कि बहुत ही संघिन अपराध किया है. इने चौराई पर खडा कर कोडे मारे जाये उसके बाद फाशी दी जा..?

क्या निष्पक्षता और संतुलन को प्राथमिकता मिलेगी?

पालघर की सामाजिक एकता और शांति बनाए रखना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है। नागरिकों ने अपील की है कि मामले को सामुदायिक रंग न दिया जाए और कानून को निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करने दिया जाए।

जावेद लुलानिया. पालघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *