पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
पालघर पुलिस थाना क्षेत्र के माहिम, पालघर पश्चिम स्थित एक रिहायशी इमारत में अवैध रूप से चल रहे बनावट कॉल सेंटर पर स्थानीय अपराध शाखा ने दिनांक 24/02/2026 को छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी विदेशी (अमेरिका) नागरिकों की निजी जानकारी अवैध रूप से हासिल कर उन्हें कॉल करते थे। खुद को माइक्रोसॉफ्ट/कंपनी प्रतिनिधि बताकर उनके डिवाइस हैक होने का डर दिखाते थे और समस्या समाधान के नाम पर Apple Gift Cards, Amazon Gift Cards, Nike Gift Cards आदि के माध्यम से अमेरिकी डॉलर में रकम वसूलते थे। बाद में यह रकम क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर हड़प ली जाती थी।
✅कार्रवाई में जब्त माल:
4 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 4 हेडफोन व अन्य उपकरण
कुल कीमत लगभग ₹5,80,000
👤 गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार:
भारत लालू लालवानी (उम्र 35 वर्ष)
निवासी – मिरारोड पूर्व, जिला ठाणे
रोहित गजेंद्र निंबाळकर (उम्र 29 वर्ष)
निवासी – नालासोपारा, जिला पालघर
रोहित मिलिंद झाले (उम्र 23 वर्ष)
निवासी – मिरारोड, जिला ठाणे
अमरदीप अंग्रेज गिल (उम्र 24 वर्ष)
मूल निवासी – पंजाब राज्य, हाल निवासी – ठाणे
सागर बलदेव पाधिया (उम्र 29 वर्ष)
मूल निवासी – गुजरात राज्य
आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट 2000 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
⚖️ पालघर पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से साइबर अपराध पर करारा प्रहार हुआ है।



