ठळक बातम्या

“नारी शक्ति के बिना अधूरा है समाज का विकास – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नमन”

“नारी शक्ति के बिना अधूरा है समाज का विकास – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नमन”

पालघर | प्रतिनिधि : अर्पिता तिवारी.

आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को सलाम करने का अवसर है। इतिहास से लेकर आज तक महिलाओं ने अपने साहस, मेहनत और समर्पण से हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, व्यापार, खेल और राजनीति जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाएं आज सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं

समाज की असली ताकत उसकी नारी शक्ति होती है। एक महिला ही परिवार को संस्कार देती है, बच्चों को शिक्षा और समाज को दिशा देती है। एक माँ, बहन और बेटी के रूप में महिला समाज की सबसे मजबूत कड़ी है। आज की महिला हर चुनौती का सामना करते हुए अपने अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि यह संकल्प लेने का दिन भी है कि महिलाओं को समाज में समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान मिले। जब तक समाज की हर महिला सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त नहीं होगी तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

इस अवसर पर समाज की सभी मातृशक्तियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सशक्त समाज के निर्माण की कामना की जाती है।

 

जावेद मजीद लुलानिया

जिल्हाध्यक्ष, नवभारती शिववाहतूक संघटना

पालघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *