पालघर सुन्नी जामा मस्जिद में रोज़ाना इफ्तार कार्यक्रम – मान्यवरों की उपस्थिति में सम्पन्न..
पालघर में माहे रमज़ान के मुबारक मौके पर सुन्नी जामा मस्जिद व ईदगाह मस्जिद, पालघर की जानिब से पूरे 30 दिनों तक रोज़ेदारों के लिए रोज़ाना इफ्तार और खाने का एहतमाम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शहर के अनेक मान्यवर, पुलिस अधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पालघर नगरपरिषद के नगराध्यक्ष उत्तम घरत साहब, उपनगराध्यक्ष राजू पाटील साहब, नगरसेवक रईस खान साहब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
पालघर जिल्ह्याचे माननीय एसपी देशमुख साहब किसी आवश्यक कार्य के कारण उपस्थित नहीं हो सके।
कार्यक्रम में पालघर के एडिशनल एसपी नराडे साहब, एडिशनल एसपी नाईक साहब, पालघर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी आनंद परड साहब, अन्य पुलिस अधिकारी तथा कई खास मेहमान मौजूद रहे। इस अवसर पर सुन्नी जामा मस्जिद ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी हाजी रफिक लुलानिया के मार्गदर्शन में हाजी हनीफ लुलानिया, हाजी हनीफ धनानी, हाजी सलीम धनानी, हाजी आसिफ धनानी, हाजी जावेद लुलानिया, हाजी जुबेर धनानी, इजराइल खान तथा मस्जिद के मौलवी साहब और तमाम खिदमत कमिटी मेंबरों के सहयोग से इफ्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का इज्जत और एहतराम के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित मान्यवरों ने हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मरहूम हाजी इकबाल धनानी साहब के इसाले-सवाब के लिए भी खास दुआ की गई, और अल्लाह तआला से उनकी मगफिरत और बुलंद दरजात के लिए दुआ की गई।
सुन्नी जामा मस्जिद ट्रस्ट, पालघर की ओर से सभी मेहमानों और सहयोग करने वाले लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया और कहा गया कि उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
मस्जिद ट्रस्ट ने यह भी बताया कि माहे रमज़ान के पूरे 30 दिनों तक रोज़ेदारों के लिए रोज़ाना इफ्तार और खाने का एहतमाम किया जा रहा है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।



