ठळक बातम्या

पालघर में मुकेश दुबे प्रकरण: बयान को लेकर विवाद, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पालघर में मुकेश दुबे प्रकरण: बयान को लेकर विवाद, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल.

पालघर | जावेद |

 दिनांक: 23 मार्च 2026

पालघर में चर्चित मुकेश दुबे प्रकरण अब एक नए विवाद की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में आज रिजवान अन्वर शेख को पालघर पुलिस स्टेशन में बयान के लिए बुलाया गया था।

लेकिन बयान दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, रिजवान अन्वर शेख का आरोप है कि उनका बयान उनकी इच्छा के अनुसार दर्ज नहीं किया गया।

 उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मराठी भाषा पूरी तरह समझ में नहीं आती, इसके बावजूद उनसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।उनका कहना है कि उन्होंने दस्तावेज समझाने या अपने परिजन को दिखाने का अनुरोध किया था, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया।

इस मामले में संबंधित अधिकारी मल्हार मनीषा थोरात का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि जब इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए, तो उन्होंने कड़ा और अनुचित व्यवहार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवाल पूछने पर “गेट आउट” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम पर सामाजिक कार्यकर्ता सोहेल खतीब ने भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब एक छात्र बयान दे रहा था, उसी दौरान इस तरह का व्यवहार किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। यदि किसी पर दबाव बनाकर या डराकर बयान लिया जाता है, तो यह न्याय प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

 

इस घटना को लेकर पत्रकार जावेद मजीद लुलानिया ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उनका कहना है कि जब वे जानकारी लेने पहुंचे, तो उनके साथ भी असम्मानजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम नागरिकों के साथ क्या होता होगा

उन्होंने पालघर के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित युवक का बयान किसी वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में पुनः दर्ज किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी प्रकार का अन्याय न हो।

फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर नागरिकों में असंतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे।

जावेद मजीद लुलानिया

संपादक – पालघर नागरिक

NH-48 इन्फॉर्मेशन ग्रुप, पालघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *