ठळक बातम्या

NH 48 अपडेट | व्हाइट टॉपिंग काम में लापरवाही, करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क खराब

NH 48 अपडेट | व्हाइट टॉपिंग काम में लापरवाही, करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क खराब

मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग (NH-48) पर चल रहे व्हाइट टॉपिंग के काम में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च करके सिमेंट कॉंक्रीट सड़क बनाई गई, लेकिन कई जगहों पर सड़क पहले से ही खराब हो चुकी है। स्थिति यह है कि इन हिस्सों पर अब दोबारा डांबर का पैचवर्क करना पड़ रहा है, जिससे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

इसके साथ ही कई स्थानों पर सिमेंट कॉंक्रीट के बैरिकेड्स रास्ते के किनारे अव्यवस्थित तरीके से रखे गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसों की संभावना बनी रहती है। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि जगह-जगह सड़क टूटी हुई है और उस पर डांबर के पैच लगाए गए हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए NHAI मुंबई–अहमदाबाद हाईवे रोड सेफ्टी कमिटी की अध्यक्ष एवं पालघर कलेक्टर महोदया से निवेदन किया गया है कि इस मामले में तत्काल ध्यान देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। नागरिकों का कहना है कि सड़क सुरक्षा में इस प्रकार की लापरवाही कहीं न कहीं प्रशासन की जवाबदेही भी तय करती है। लोगों की जान से खिलवाड़ बंद किया जाए और इस खतरनाक मार्ग पर तत्काल सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं, ऐसी मांग जोर पकड़ रही है।

✍️ NH 48 Information grup. Javed lulania palghar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *