ठळक बातम्या

पालघर में मुकेश दुबे प्रकरण : माफीपत्र के बाद उपोषण स्थगित

पालघर में मुकेश दुबे प्रकरण : माफीपत्र के बाद उपोषण स्थगित

पालघर | प्रतिनिधि

दिनांक: 28 मार्च 2026
पालघर में चर्चित मुकेश दुबे प्रकरण में एक महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में संबंधित पक्ष द्वारा माफीपत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसकी प्रति उपलब्ध हुई है।

इस प्रकरण को लेकर सफीक यासीन शेख द्वारा पालघर पुलिस स्टेशन में शिकायत आवेदन भी दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसी पार्श्वभूमि में, 30 मार्च 2026 को प्रस्तावित उपोषण को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में समाजसेवक व पत्रकार हाजी जावेद मजीद लुलानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मामले में निष्पक्ष व उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आंदोलन का उद्देश्य किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा करना नहीं है, बल्कि न्याय प्राप्त करना है। साथ ही उन्होंने सभी समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

👉 “हमारा एक ही मकसद है कि हिंदू-मुस्लिम समाज के बीच भाईचारा कायम रहे और किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो।”
अंत में उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *