ठळक बातम्या

डहाणू (पालघर): 16 वर्षीय फातिमा अफजल खान लापता

डहाणू (पालघर): 16 वर्षीय फातिमा अफजल खान लापता

पालघर जिले के डहाणू क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की फातिमा अफजल खान 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:45 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लड़की की तलाश जारी है। परिवार को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है।
🙏 अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति को फातिमा अफजल खान के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत डहाणू पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, आपकी एक शेयर से एक परिवार को मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *