ठळक बातम्या

NH 48 अपडेट | मनोर से सातीवली तक भीषण ट्रैफिक जाम, प्रशासन पर सवाल

NH 48 अपडेट | मनोर से सातीवली तक भीषण ट्रैफिक जाम, प्रशासन पर सवाल

मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग (NH-48) पर मनोर से सातीवली तक पिछले तीन दिनों से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। लगातार जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हायवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौके पर न तो पर्याप्त पुलिस व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कोई गार्ड मौजूद है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई वाहन चालक मजबूरी में रॉंग साइड से चल रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।

नागरिकों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि तीन दिन से समस्या बनी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। संबंधित विभाग से मांग की जा रही है कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए और आम जनता को राहत दी जाए।
✍️ पालघर नागरिक | NH 48 Information ग्रुप.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *