पालघर में बढ़ते हादसे: दो दिनों में तीन घटनाएं, लापरवाही बन रही मौत का कारण.

पालघर में बढ़ते हादसे: दो दिनों में तीन घटनाएं, लापरवाही बन रही मौत का कारण.

पालघर | अर्पिता |

पालघर शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने गंभीर चिंता का विषय बना दिया है। ताजा घटना में जुना पालघर मच्छी मार्केट के पास एक तेज रफ्तार रिक्षा चालक ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में नासिर हाजी उस्मान खलीफा (उम्र लगभग 60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस घटना को “रन एंड हिट” (Hit & Run) के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही अब आम होती जा रही है, जहां वाहन चालक बिना किसी जिम्मेदारी के गाड़ी चलाते हैं और हादसे के बाद भाग जाते हैं। पुलिस से मांग की जा रही है कि आरोपी रिक्षा चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पिछले दो दिनों में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले बाइक सवार युवकों द्वारा रेसिंग के चक्कर में एक महिला को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना पालघर-बोईसर रोड पर पानी की टंकी के पास हुई, जहां पालघर निवासी राहुल भाई दवे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शहर में बढ़ती फास्ट डिलीवरी सेवाओं जैसे Zepto, Zomato और Swiggy के आने के बाद सड़कों पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की संख्या बढ़ गई है। कम समय में डिलीवरी देने के दबाव के चलते कई डिलीवरी बॉय तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।

इसके अलावा रिक्षा चालकों द्वारा भी कहीं भी अचानक वाहन रोक देना और यातायात नियमों की अनदेखी करना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने और प्रशासन की ढिलाई के चलते हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि शहर में सख्त ट्रैफिक नियंत्रण, नियमित जांच और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही हिट एंड रन जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

🙏भावपुर्ण श्रद्धांजली 🙏
शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षातून प्रभाग 4 मधून निवडणूक लढविलेली उमेदवार कै. पूनम जितेंद्र सांगळे रा. सिद्धिविनायक बिल्डिंग, जिल्हा परिषद शाळा नवली समोर, पालघर पूर्व. यांचे काल रात्री 10.30 वाजता नवली येथील उड्डाण पुलावर अपघाती निधन झाले.त्यांच्या मृतात्म्यास भावपुर्ण श्रद्धांजली 🙏🙏

 

महाराष्ट्राच्या निर्भीड, वास्तव, सडेतोड बातम्या फक्त आपल्या पालघर नागरिक पोर्टल वर मुख्य संपादक:- ✒जावेद लुलानिया

पालघर नागरिक ला आवश्यक भेट द्या आणि राह अपडेट
जाहिराती साठी संपर्क करा.

Editor- Javed Lulania
Contact Number- 88062 47860

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *