पालघर रेलवे स्टेशन पर रोजाना ट्रैफिक जाम: अवैध पार्किंग से बढ़ रही समस्या, ट्रैफिक पुलिस के जवाब पर उठे सवाल.

पालघर रेलवे स्टेशन पर रोजाना ट्रैफिक जाम: अवैध पार्किंग से बढ़ रही समस्या, ट्रैफिक पुलिस के जवाब पर उठे सवाल.

पालघर रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार देखने को मिल रही है। स्टेशन से बाहर निकलते समय यात्रियों को लंबी कतारों और अव्यवस्थित यातायात का सामना करना पड़ता है, जिससे आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रोजाना हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा।

मुख्य समस्या अवैध रूप से सड़क पर खड़ी की जाने वाली मोटरसाइकिलों और वाहनों की है, जो रास्ते को संकरा कर देती हैं। कई बार चार-चार गाड़ियां एक साथ खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे पूरा मार्ग जाम हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई करती नजर नहीं आती।

जब इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस से सवाल किया गया कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई क्यों नहीं होती, तो जवाब मिला कि “ट्रेन से आने वाले यात्रियों को लेने के लिए लोग वाहन खड़े करते हैं।” सवाल यह उठता है कि क्या यह जवाब उचित है? क्या नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए हैं और ऐसे मामलों में लापरवाही को नजरअंदाज किया जाएगा?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग पर तत्काल सख्त कार्रवाई करे, ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *