ठळक बातम्या

पालघर में हिट एंड रन: नासिर खलिफा की मौत, 2 हफ्ते बाद भी आरोपी फरार; नगरसेवक और पुलिस दोनों पर सवाल

पालघर नागरिक ब्रेकिंग न्यूज

पालघर में हिट एंड रन: नासिर खलिफा की मौत, 2 हफ्ते बाद भी आरोपी फरार; नगरसेवक और पुलिस दोनों पर सवाल

पालघर | प्रतिनिधि जावेद लुलानिया 
पालघर में हुए हिट एंड रन हादसे में नासिर खलिफा की दर्दनाक मौत के बाद भी अब तक आरोपी रिक्शा चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना को लगभग दो सप्ताह बीत चुके हैं, जबकि 11/04/2026 को इस मामले में लिखित शिकायत भी पालघर पुलिस स्टेशन में दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस की जांच में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है, जिससे परिजनों और नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


सबसे दुखद पहलू यह है कि हादसे के बाद घायल अवस्था में नासिर खलिफा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के नाम पर लगभग 42 हजार रुपये का खर्च आया। जबकि परिजनों का कहना है कि वह सड़क पर ही गंभीर स्थिति में थे। इस आर्थिक बोझ ने पहले से ही दुख में डूबे परिवार को और कठिनाई में डाल दिया है।

👉 इस पूरे मामले में शहर के तीनों नगरसेवकों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। तीन अलग-अलग पार्टियों से चुने गए नगरसेवकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने क्षेत्र के नागरिकों की मदद करें, लेकिन आरोप है कि न तो उन्होंने परिवार को कोई आर्थिक सहायता दी और न ही आरोपी को पकड़ने के लिए कोई पहल की।
📢 मांग और चेतावनी:
नव भारतीय शिव वाहतूक संघटना, पालघर जिलाध्यक्ष की ओर से पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि तुरंत हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की गई है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो खलिफा परिवार के साथ मिलकर आंदोलन (धरणा) किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *