NH 48 मुंबई–अहमदाबाद हायवे | खासदार डॉ. हेमंत सवरा की गाड़ी का भीषण अपघात, बाल-बाल बचे.

NH 48 मुंबई–अहमदाबाद हायवे | खासदार डॉ. हेमंत सवरा की गाड़ी का भीषण अपघात, बाल-बाल बचे.

 

पालघर: आज दिनांक 01 मई 2026 को फाउंटन क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें मा. खासदार डॉ. हेमंत सवरा साहेब की गाड़ी का गंभीर अपघात हो गया। गनीमत रही कि प्रभू रामचंद्र की कृपा और जनता के आशीर्वाद से साहेब और उनके चालक सुरक्षित हैं, और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर NH 48 पर चल रही भयानक लापरवाही और बेलगाम ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पोल खोल दी है।

👉 सवाल उठता है कि

इतना भारी ट्रक चलाने का परवाना किसने दिया?

क्या ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस था या बिना अनुभव सीधे हायवे पर उतार दिया गया?

ब्रेक लगाने की बजाय सीधे सामने से आ रही गाड़ी को क्यों टक्कर मारी?

अगर सामने कोई आम नागरिक, बाइक सवार, या कोई पशु होता 

👉 क्या उसकी जान की कोई कीमत नहीं होती?

स्थानी लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक और बेलगाम वाहन पूरे पालघर जिले में खुलेआम दौड़ रहे हैं। खासकर रात के समय ये वाहन “मौत बनकर” सड़क पर निकलते हैं, और नियंत्रण रखने वाला परिवहन विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय दिखाई देता है।

👉 आरोप है कि

परिवहन विभाग के अधिकारी मासिक सेटिंग में व्यस्त हैं,

👉 नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं,

👉 और जनता की जान भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

इस घटना में भले ही खासदार साहेब बाल-बाल बच गए,

लेकिन हर बार इतनी किस्मत साथ दे ये जरूरी नहीं।

खासदार साहेब खुद रस्ता सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हैं, इसलिए अब जनता की मांग है कि 

 ✔️ इस पूरे मामले की गहराई से जांच हो

✔️ दोषी ट्रक चालक और मालिक पर सख्त कार्रवाई हो

✔️ ओवरलोड और अवैध ट्रकों पर तुरंत रोक लगे

✔️ परिवहन विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए

 साथ ही, इस हादसे ने एक बात साफ कर दी है —

हायवे पर सुरक्षा नहीं, सिर्फ लापरवाही दौड़ रही है।

🙏 अंत में,

एयरबैग बनाने वालों को धन्यवाद, जिसने एक जान बचाई…

अब वक्त है कि जिम्मेदारों की “हवा निकाली जाए” ताकि दोबारा ऐसी हिम्मत कोई ना करे।

✍️ NH 48 Information Group | Palghar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *