ठळक बातम्या

पालघर नगर परिषद की पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला!

पालघर नगर परिषद की पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला!

पालघर | 28 जून 2026

पालघर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पालघर नगर परिषद की पुरानी इमारत का एक हिस्सा रविवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।यह इमारत काफी समय पहले ही जर्जर और खतरनाक घोषित की जा चुकी है। नगर परिषद का मुख्य कार्यालय नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन पुरानी इमारत के भूतल पर आज भी कई दुकानें संचालित हो रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, ग्राहक और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोग इसी इमारत के नीचे से गुजरते हैं।

आज इमारत का हिस्सा गिरने के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में पूरी इमारत भरभराकर गिर गई और कोई बड़ी जनहानि हुई, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?स्थानीय नागरिकों ने पालघर नगर परिषद से मांग की है कि इस जर्जर इमारत को तत्काल खाली कराया जाए, नीचे संचालित दुकानों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा पूरी इमारत को जल्द से जल्द ध्वस्त कर नई इमारत का निर्माण किया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

जनता का सवाल

जब नगर परिषद स्वयं इस इमारत को खतरनाक मान चुकी है, तो फिर आज भी इसके नीचे दुकानें क्यों चल रही हैं? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है?

📰 पालघर नागरिक | जाग महाराष्ट्र न्यूज

✍️ चीफ एडिटर – जावेद लुलानिया, पालघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *