ठळक बातम्या

कासा पुलिस और एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5.39 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार.

कासा पुलिस और एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5.39 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार.

कासा | पालघर | 20 जुलाई 2026

पालघर जिले की कासा पुलिस एवं स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला एवं तंबाकू उत्पादों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹5,39,970 का प्रतिबंधित माल एवं तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (MH-04/ET-3308) जब्त कर गोविंद नयनाराम परिहार को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में कासा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अमर पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक उदय पाठक, पुलिस उपनिरीक्षक राजू चौधरी तथा स्थानीय अपराध शाखा के राहुल क्षत्रिय एवं विशाल लोहार की टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर वाहन की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित विमल पान मसाला, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए। महाराष्ट्र में इन उत्पादों की बिक्री और परिवहन प्रतिबंधित है।

इस मामले में कासा पुलिस स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 123, 223, 274, 275 तथा अन्न सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जब्त माल और वाहन को कब्जे में लेकर मा मले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

📰 पालघर नागरिक | जाग महाराष्ट्र न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *