ठळक बातम्या

डहाणू में दिनदहाड़े लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट; क्या पालघर जिले में अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है?

Oplus_16908288

पालघर नागरिक | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

डहाणू में दिनदहाड़े लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट; क्या पालघर जिले में अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है?

डहाणू | पालघर | 20 जुलाई 2026

पालघर जिले के डहाणू शहर स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो घटना के बाद बाहर से बनाया गया है, जिसमें दुकान के बाहर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।इसी बीच पालघर जिले में लगातार सामने आ रही अन्य घटनाओं ने भी नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर मनोर क्षेत्र में गोमांस तस्करी के मामलों पर पुलिस कार्रवाई, तो दूसरी ओर डहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट जैसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसके अलावा नागरिकों का कहना है कि पालघर, बोईसर, डहाणू और आसपास के क्षेत्रों में गांजा, चरस, नशीले पदार्थ, प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और नवसागर जैसे अवैध कारोबार खुलेआम चल रहे हैं। समय-समय पर लाखों रुपये का गुटखा पकड़ा जाता है, लेकिन अनेक पान की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित सामग्री खुलेआम बिकने के आरोप भी लगातार सामने आते रहते हैं।माननीय पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख साहब, क्या पालघर जिले में बढ़ते अपराधों और अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा? जिले के नागरिक और व्यापारी वर्ग आपकी प्रतिक्रिया तथा प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

 

पालघर नागरिक | जाग महाराष्ट्र न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *