ईद-ए-मिलाद जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक — अमन, भाईचारे और अनुशासन का संदेश

    ईद-ए-मिलाद जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक — अमन, भाईचारे और अनुशासन का संदेश

    आज पुलिस प्रशासन की ओर से ईद-ए-मिलाद के जुलूस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक एवं शांतता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर पालघर के माननीय एसपी साहेब को सम्मानित किया गया। सुन्नी जामा मस्जिद के चीफ ट्रस्टी हाजी रफिक भाई लुलानिया ने माननीय एसपी साहेब की कार्यप्रणाली और पुलिस प्रशासन की भूमिका की जमकर सराहना करते हुए कौमी एकता, अमन और भाईचारे का खूबसूरत संदेश दिया।हाजी रफिक भाई ने स्पष्ट कहा कि ईद-ए-मिलाद का जुलूस पुलिस प्रशासन की सभी गाइडलाइन, नियम और निर्देशों का पालन करते हुए निकाला जाएगा। साथ ही जुलूस के दौरान उचित पुलिस बंदोबस्त एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध भी पुलिस प्रशासन से किया गया।

    उन्होंने जुलूस में शामिल होने वाले तमाम लोगों से अपील की कि हमारी वजह से किसी भी नागरिक को ट्रैफिक, रास्ते या किसी अन्य प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। हमारा जुलूस हमारी तहज़ीब, अनुशासन और भाईचारे की पहचान बनना चाहिए।


    बैठक में रफिक लुलानिया, सलीम धनानी, हनीफ धडा सहित क्षेत्र के कई जिम्मेदार नागरिक एवं शांतता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    🤝 अमन, भाईचारा, अनुशासन और कौमी एकता के साथ ईद-ए-मिलाद का जुलूस यही पालघर की पहचान है।
    जय हिंद 🇮🇳 | जय महाराष्ट्र

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *