पालघर मनोर रोड गोसिया मदरसा–मारुती धाम मार्ग की हालत पर सवाल. नगरपरिषद उद्घाटन के बाद भी सड़क अधूरी.

    पालघर मनोर रोड गोसिया मदरसा–मारुती धाम मार्ग की हालत पर सवाल. नगरपरिषद उद्घाटन के बाद भी सड़क अधूरी.

    पालघर : गोसिया मदरसा मस्जिद, मारुती धाम ओर जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों और नमाजियों में नाराज़गी है। इस रास्ते से रोज़ाना नमाजी, महिलाएँ, बुजुर्ग और बच्चे आते-जाते हैं। लेकिन सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के साथ-साथ सीवेज/संडास के लीकेज का गंदा पानी भी जमा हो रहा है। नागरिकों के मुताबिक, कई जगहों पर ऊपर से संडास के लीकेज का गंदा पानी रास्ते से गुजरने वाले लोगों के ऊपर गिरता रहता है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही है।

    हैरानी की बात यह है कि इस सड़क के काम का नगर परिषद की ओर से नारियल फोड़कर उद्घाटन भी किया गया था,जिसके फोटो और वीडियो स्थानीय लोगों के पास मौजूद हैं।
    इसके बावजूद कई महीनों से सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

    पालघर नगर परिषद में तीन मुस्लिम नगरसेवक भी चुनकर आए हैं।

    ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस रास्ते की समस्या को नगर परिषद और संबंधित जनप्रतिनिधियों के सामने प्रभावी रूप से नहीं रखा जाना चाहिए? जनता को केवल उद्घाटन और फोटो नहीं, बल्कि अच्छी और चलने योग्य सड़क चाहिए।

    अब जरूरत यह है कि संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति देखें और सड़क, जलनिकासी तथा सीवेज लीकेज की समस्या का तत्काल समाधान करें।
    समाज की सेवा केवल राशन वितरण, कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर फोटो लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए; जहाँ आम नागरिक रोज़ परेशानी झेल रहे हैं, वहाँ जाकर उनकी समस्या दूर करना भी समाजसेवा है। गोसिया मदरसा मस्जिद जाने वाले इस रास्ते की तस्वीरें और उद्घाटन के फोटो-वीडियो अब सवाल पूछ रहे हैं—उद्घाटन हो चुका, अब सड़क कब बनेगी?..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *