ठळक बातम्या

    गांधी नगर में चोरी के बाद बड़ी हलचल; पानी की टंकी से मिला सोना, नशीले पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई.

     

    गांधी नगर में चोरी के बाद बड़ी हलचल; पानी की टंकी से मिला सोना, नशीले पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई.

    पालघर पूर्व | गांधी नगर

    पालघर पूर्व के गांधी नगर परिसर में अशरफ खान के घर हुई चोरी के मामले में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। चोरी हुए सोने में से अधिकांश सोना घर के बाहर स्थित पानी की टंकी में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी करने वाले व्यक्ति ने पुलिस की कार्रवाई के डर से सोना वहां छिपाया या फेंका होगा। मामले में अभी कुछ सोना और नकद रकम बरामद होना बाकी है, जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी जाएगी।गौरतलब है कि अशरफ खान की ओर से कल पालघर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के साथ चोरी हुए सामान के उपलब्ध बिल एवं दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। इसके बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को लेकर परिवार और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है।

    आज 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद बरामद हुए सोने के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई।गांधी नगर में नशीले पदार्थों की बिक्री का गंभीर आरोप

    गांधी नगर परिसर में ब्राउन शुगर (स्थानीय तौर पर ‘गर्दा’), गांजा, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित/अवैध पदार्थों की खुलेआम बिक्री होने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है, जिससे युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है।आज स्थानीय स्तर पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया और उनकी तलाशी में कथित तौर पर पांच पुड़िया ब्राउन शुगर, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई। पूछताछ के दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने कथित रूप से उस जगह की ओर इशारा किया, जहां से उसने यह पदार्थ लेने की बात कही।इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया और संबंधित व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पालघर पुलिस द्वारा की जा रही है।

     

    ➡️ अब गांधी नगर के नागरिक चुप नहीं रहेंगे

    गांधी नगर परिसर के नागरिकों का कहना है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से सबसे ज्यादा नुकसान यहां के युवाओं और परिवारों को हो रहा है। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं में इसको लेकर काफी चिंता है।कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर यह कहे जाने की भी शिकायत है कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, केस नहीं हो सकता और खबर छापने से भी हमारा धंधा बंद नहीं होगा।”

    अब सवाल यह है कि गांधी नगर में नशीले पदार्थों की कथित बिक्री पर पुलिस विभाग कब पूरी तरह शिकंजा कसेगा?

    पालघर पुलिस से नागरिकों की मांग है कि गांधी नगर परिसर में ब्राउन शुगर, गांजा, गुटखा, अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोपों की गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि गांधी नगर के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने की है।

     

    पालघर नागरिक

    जनता की आवाज़ • जनता के साथ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *