Palghar Hit & Run Case: पालघर में हिट एंड रन केस; विरार के दोपहिया चालक की मौत

पालघर ब्रेकिंग न्यूज: पालघर में हिट एंड रन केस; विरार के दोपहिया चालक की मौत.

पालघर से मनोर की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन चालक को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की तलाश पालघर पुलिस कर रही है।

इस हादसे में जान गँवाने वाले का नाम महेश पाटील (पत्ता: नारंगी फाटा, विरार) बताया गया है। स्थानीय नागरिकों और उनके परिचितों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन अव्यवस्थित ट्रैफिक, भारी वाहनों की तेज रफ्तार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा मंडराता रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और उचित ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है।

हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और परिवार को धैर्य मिले, यही दुआ करते हैं।

संपादक: जावेद लुलानिया के साथ

पालघर रिपोर्टर: अर्पिता तिवारी और अश्रफ खान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *