मनोर में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस प्रशासन व अवाम के सहयोग से बना अनुशासन का उदाहरण.

मनोर में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस प्रशासन व अवाम के सहयोग से बना अनुशासन का उदाहरण.

मनोर / पालघर :

 
दिनांक 06 जनवरी 2026 को मनोर शहर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण, अनुशासित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम पूरे आयोजन में देखने को मिला। कार्यक्रम के समय कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और आम नागरिकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

इस सफल आयोजन में पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख साहेब के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता के साथ नियोजन किया। विशेष रूप से पालघर डीवायएसपी विकास नाईक साहेब मनोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी श्री रणवीर बयेस साहेब एवं उनकी पूरी टीम ने सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था को जिस कुशलता से संभाला, वह सराहनीय है। पुलिस की मौजूदगी और अनुशासनपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ।


☑️इसके पूर्व पालघर शहर में ईद-ए-गौसिया (ईदें गोशिया) के अवसर पर निकाले गए जुलूस का आयोजन भी पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ था। इस जुलूस के दौरान पालघर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी श्री आनंद पराड साहेब तथा पालघर पुलिस स्टेशन के संपूर्ण पुलिस स्टाफ ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अत्यंत कुशलता से संभाला। पुलिस प्रशासन और नागरिकों के समन्वय से यह धार्मिक जुलूस भी बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इन दोनों आयोजनों की सफलता यह दर्शाती है कि जब प्रशासन और नागरिक एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करते हैं, तो बड़े से बड़े कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकते हैं।

मायनॉरिटी डेमोक्रॅटिक पार्टी की ओर से तथा महाराष्ट्र मायनॉरिटी डेमोक्रॅटिक पार्टी के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष होने के नाते, मैं पालघर पुलिस प्रशासन, पालघर पुलिस स्टेशन, मनोर पुलिस स्टेशन के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, तथा पालघर और मनोर की अवाम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग, सौहार्द और भाईचारे की अपेक्षा है।

हाजी जावेद मजीद लुलानिया
महाराष्ट्र उपाध्यक्ष
मायनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP)
संपादक – पालघर नागरिक / PN24 News
पत्ता : 28, प्रथम मजला, मुद्रा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,
कचेरी रोड, पालघर – 401404
मोबाईल : 8806247860

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *