पालघर नागरिक | ब्रेकिंग न्यूज.
दिनांक : 7 फेब्रुवारी 2026.
पालघर/बोईसर :
पालघर–बोईसर रोड पर गोठण पूर के पास हुए हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर ओवरसीट वाहन और ओवरलोड गाड़ियाँ खुलेआम चलते दिखाई दे रही हैं, जिससे इस तरह की घटनाएँ होना लगभग तय माना जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नियमों की अनदेखी और लापरवाही साफ नजर आ रही है। हादसे में शामिल वाहनों को देखकर यह सवाल उठ रहा है कि इन वाहनों की जांच, फिटनेस और वैधता पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यदि समय पर जांच होती, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।
अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस मामले में दोनों वाहनों पर क्या कार्रवाई करती है। क्या केवल जानकारी लेकर मामला समाप्त किया जाएगा, या फिर नियमों के अनुसार ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई होगी—यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। लोगों का कहना है कि जांच करने में पुलिस को कोई खर्च नहीं आता, फिर भी यदि सख्ती नहीं दिखती, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
नागरिकों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओवरसीट, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
जावेद लुलानिया.
भा.ज.पा. प्रणीत नवभारतीय शिव वाहतूक सेना
जिल्हाध्यक्ष, पालघर



