पालघर सातपाटी रोड – रिलायन्स मॉल के पास करोड़ों का रोड फिर तोड़ा गया!

पालघर सातपाटी रोड – रिलायन्स मॉल के पास करोड़ों का रोड फिर तोड़ा गया!
पालघर शहर के सातपाटी रोड स्थित रिलायन्स मॉल परिसर में जो कॉंक्रीट रोड सिर्फ 3 से 4 साल पहले करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया था, आज उसी रोड को तोड़कर फिर से नया रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।जिस रोड की मजबूती और गारंटी 20 से 40 साल तक मानी जाती है, आखिर उसे सिर्फ चार साल में ही क्यों तोड़ा जा रहा है…?

 

यह सवाल आज पालघर की जनता खुली आंखों से देख रही है।
🎥 इस वीडियो के माध्यम से साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह पालघर नगरपरिषद में करोड़ों रुपये के कामों में भ्रष्टाचार होने की चर्चा जनता के बीच हो रही है।जनता का कहना है कि यह पैसा किसी अधिकारी या कॉन्ट्रॅक्टर का नहीं, बल्कि आम नागरिकों की मेहनत की कमाई का पैसा है

लेकिन सिर्फ नए कॉन्ट्रॅक्ट पास करने, कमिशन और टक्केवारी के खेल के लिए पुराने मजबूत रोड तोड़े जा रहे हैं — ऐसा आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है।
❗ सबसे बड़ा सवाल यह है कि पालघर शहर में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जहाँ:
अच्छे रोड नहीं हैं
गटर व्यवस्था नहीं है
नागरिक मूलभूत सुविधाओं से परेशान हैं
फिर भी नगरपरिषद उन्हीं जगहों पर काम दोबारा कर रही है जहाँ पहले से मजबूत निर्माण मौजूद है।
जनता पूछ रही है —
क्या विकास के नाम पर सिर्फ पैसा पास करना और कॉन्ट्रॅक्टर से टक्केवारी लेना ही काम रह गया है?
🗣️ माननीय जनप्रतिनिधियों से सवाल
माननीय पालकमंत्री
गणेश नाईक साहेब
माननीय खासदार
हेमंत सावरा साहेब
माननीय आमदार
राजेंद्र गावित साहेब
माननीय आमदार
विलास तरे साहेब
माननीय आमदार
विनोद निकोले साहेब
और पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष
उत्तम घरत साहेब
👉 आप इस पूरे मामले पर क्या अभिप्राय देना चाहेंगे?
पालघर की जनता जवाब चाहती है।
पार्ट टू मे और इसकी जानकारी देगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *