पालघर पुलिस की “GOOD SAMARITAN” पहल बनी जीवनदायिनी.
🚨 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मदद पहुंचाने में ऐप साबित हो रहा मददगार
पालघर पुलिस दल की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में घायल नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया “GOOD SAMARITAN” ऐप अब नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर में आयोजित विशेष कार्यशाला के माध्यम से इस ऐप की जानकारी पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक विभाग, मेडिकल टीम और नागरिकों को दी गई थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” के भीतर मदद पहुंचाकर उसकी जान बचाना है।
इस कार्यशाला में महाराष्ट्र इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेस (MEMS) की टीम ने नागरिकों को दुर्घटना के समय प्राथमिक सहायता कैसे दी जाए, एम्बुलेंस सेवा कैसे तुरंत उपलब्ध कराई जाए और “GOOD SAMARITAN” ऐप का उपयोग कैसे किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी।पालघर पुलिस द्वारा इस अभियान को जिलेभर में जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस तकनीक से जुड़ सकें।
📊 उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 25 दिसंबर 2024 से 11 मई 2026 तक इस ऐप को कुल 34,093 लोगों ने डाउनलोड किया है, जबकि 11,729 मामलों की जानकारी ऐप के माध्यम से दर्ज की गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि पालघर जिले में नागरिक अब सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
पालघर पुलिस की इस सराहनीय पहल की नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर मदद मिले और उनकी जान बचाई जा सके, इसी उद्देश्य के साथ “GOOD SAMARITAN” ऐप लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐप को डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर मानवता के नाते आगे आकर घायल व्यक्तियों की मदद करें



