ठळक बातम्या

एफडीए का एक्शन मोड: अवैध दवा कारोबार पर कड़ा प्रहार, बिना लाइसेंस दवा भंडारण करने वालों में मचा हड़कंप.

पालघर नागरिक | विशेष समाचार..

 दिनांक : 27 जुलाई 2026

एफडीए का एक्शन मोड: अवैध दवा कारोबार पर कड़ा प्रहार, बिना लाइसेंस दवा भंडारण करने वालों में मचा हड़कंप.

मुंबई / कल्याण : महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने नए नेतृत्व में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। हाल ही में कल्याण स्थित एक पॉलीक्लिनिक पर की गई छापेमारी में ₹1.03 लाख मूल्य का बिना लाइसेंस रखा गया एलोपैथिक दवाओं का स्टॉक जब्त किया गया।

गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में जांच अधिकारियों ने पाया कि संबंधित संस्थान के पास दवाओं के भंडारण एवं बिक्री के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने औषधियां जब्त कर संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि महाराष्ट्र में अब बिना लाइसेंस दवा बिक्री, नकली दवाओं का कारोबार, नियमों का उल्लंघन और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नए अधिकारियों द्वारा शुरू की गई सख्त कार्रवाई की आम नागरिकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लगातार अभियान चलाए गए, तो अवैध दवा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेषज्ञों का भी मानना है कि दवाओं का भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस के साथ ही होनी चाहिए। ऐसे अभियान न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करते हैं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

 

“कानून से खिलवाड़ करने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई – FDA की सख्ती से अवैध दवा कारोबारियों में मचा हड़कंप।”

पालघर नागरिक

“सत्य, जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *