पालघर में प्रशासन की अहम बैठक – ईद-ए-मिलादुन्नबी पर स्पष्ट संदेश.

तारीख : 23 अगस्त 2025
📍 पालघर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

पालघर ज़िले में आगामी गणेशोत्सव, गौरी उत्सव और ईद-ए-मिलादुन्नबी को देखते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय पुलिस अधीक्षक श्री. यतीश देशमुख साहब और ॲडिशनल एसपी श्री. विनायक नारले साहन ने की।

👉 प्रशासन का स्टेटमेंट :
पुलिस प्रशासन ने साफ़ शब्दों में कहा –
“चाँद दिखाई देने के बाद जो भी सही तारीख़ होगी, उसी दिन ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। अगर 5 तारीख़ का चाँद होता है तो 5 तारीख़ को, और अगर किसी और दिन चाँद होता है तो उसी दिन। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।”

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी कार्यक्रम कानून और शांति व्यवस्था के तहत होंगे।

सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएँगे।

किसी की धार्मिक भावना आहत नहीं होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पालघर द्वारा जारी प्रेस नोट (दिनांक 24/08/2025, प्रेस नोट क्र. 10) में कहा गया है कि –

27/08/2025 से 05/09/2025 के बीच गणेशोत्सव, गौरी उत्सव और ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाए जाएँगे।

पालघर ज़िले में कुल 1746 गणेश मूर्तियाँ और 122 सार्वजनिक गणेश मंडल स्थापित किए जाएँगे।

त्यानुसार 05/09/2025 रोज़ी ईद-ए-मिलादुन्नबी भी मनाई जाएगी।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी –

2 अपर पुलिस अधीक्षक, 6 SDPO, 17 PI, 132 PSI, 500 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल,

10 रायट कंट्रोल वाहन, 2 वॉटर कैनन, 2 SRPF कंपनियाँ और 2 QRT दल तैनात किए जाएँगे।

सभी त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने का आवाहन नागरिकों से किया गया है।

✍ जावेद मजीद लूलानिया का बयान
मीटिंग के बाद मुस्लिम मायनॉरिटी डेमोक्रॅटिक पार्टी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष व संपादक पालघर नागरिक जावेद मजीद लूलानिया ने कहा –
“हम प्रशासन के निर्णय का सम्मान करते हैं। हमारी ईद चाँद के हिसाब से ही होगी और इंशाअल्लाह, इस साल भी 5 तारीख़ को ही ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाई जाएगी।

निष्कर्ष : बैठक सकारात्मक माहौल में पूरी हुई। प्रशासन और मुस्लिम समाज दोनों ने यह संकल्प लिया कि त्यौहार शांति, भाईचारे और एकता के साथ मनाया जाएगा।

✍ जावेद मजीद लूलानिया.
मुस्लिम मायनॉरिटी डेमोक्रॅटिक पार्टी, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष.
संपादक – पालघर नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *