मनोर सातिवली ब्रिज परिसर, मुंबई–अहमदाबाद हायवे

मनोर

सातिवली ब्रिज परिसर, मुंबई–अहमदाबाद हायवे

NH-48 पर मनोर–सातिवली के पास ब्रिज का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इस दौरान सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है। जब वाहन तेज रफ्तार से इस जगह पहुँचते हैं, तो सीधे टूटे हुए हिस्से पर पटक जाते हैं।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकती है। पहले भी इसी प्रकार की खराब सड़कों और लापरवाह निर्माण कार्यों के कारण कई दुर्घटनाएँ घट चुकी हैं।

“यदि प्रशासन और ठेकेदार ने तुरंत ध्यान नहीं दिया, तो यह अधूरा काम एक गंभीर दुर्घटना का कारण बनेगा,” ऐसा नागरिकों ने स्पष्ट इशारा किया है।

NH-48 इन्फॉर्मेशन ग्रुप का आरोप है कि

यह निकृष्ट काम और लापरवाही,

यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है।

हमारी मांग है कि इस अधूरे ब्रिज के काम को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा किया जाए और टूटे हुए हिस्सों को सही तरीके से दुरुस्त किया जाए।

 

✍ जावेद मजीद लुलानिया
संस्थापक – NH-48 इन्फॉर्मेशन ग्रुप
📞 880624786

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *