📍दिल्ली
दिल्ली से बड़ी खबर
दिल्ली – BJP और चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” का आरोप लगाते हुए INDIA गठबंधन के सांसद आज सड़क पर उतर आए। सांसदों का कहना है कि आगामी चुनावों में जनता के वोटों को हथियाने की साजिश रची जा रही है। इसी के विरोध में सभी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च कर अपनी शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे।
लेकिन जैसे ही यह काफिला आगे बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर विपक्ष के सांसदों को बीच रास्ते ही रोक दिया। कई सांसदों और नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
INDIA गठबंधन के नेताओं का कहना है कि “अगर सरकार बेगुनाही का दावा करती है, तो चुनाव आयोग तक जाने से रोकने की क्या जरूरत थी? आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस बात का डर है?”
इस घटनाक्रम ने राजधानी के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। विपक्ष ने चेतावनी दी है कि वे इस मुद्दे को संसद से सड़क तक जोर-शोर से उठाएंगे



