NH 48 पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी | तवा नाला पुल पर लापरवाही से बढ़ा खतरा, कार्रवाई की मांग.
14 एप्रिल 2026.
मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग (NH 48) पर तवा नाला पुल पर कई महीनों से जॉइंट रिप्लेसमेंट का काम चल रहा है, लेकिन इस काम के दौरान सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मौके पर लगाए गए बैरिकेड्स और डायवर्जन सिस्टम पूरी तरह से अधूरे और असुरक्षित नजर आ रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।सबसे गंभीर बात यह है कि रास्ते पर कहीं भी पर्याप्त रिफ्लेक्टर या रेडियम टेप की व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह सीधे-सीधे IRC और CMVR जैसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है।
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का आरोप है कि रोड कॉन्ट्रॅक्टर अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, और सड़क सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। जहां हाईवे पर काम चल रहा है, वहां स्पष्ट साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिव बैरिकेडिंग और चेतावनी व्यवस्था होना जरूरी है, लेकिन यहां यह सब नदारद है।

लगातार हो रही दुर्घटनाएं यह साबित करती हैं कि यह केवल तकनीकी कमी नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का मामला है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

📢 नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे गैरजिम्मेदार कॉन्ट्रॅक्टर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
NH 48 Information Group ने भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस लापरवाही पर कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मुद्दे को और मजबूती से उठाया जाएगा और संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
✍️ NH 48 Information Group



