बोईसर में भाजपा SIR कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
पालघर | बोईसर (प्रतिनिधि)
भारतीय जनता पार्टी, पालघर जिला द्वारा आयोजित SIR (Special Initiative Review) कार्यशाला का आयोजन बोईसर स्थित वंजारी समाज हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम में मा. किरीट सोमय्या (SIR महाराष्ट्र प्रभारी) की प्रमुख उपस्थिति रही, जबकि जिल्हाध्यक्ष भरतभाई राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन हुआ। साथ ही सांसद डॉ. हेमंत सवरा और बाबाजी काठोळे सर समेत कई मान्यवरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के प्रारंभ में किरीट सोमय्या के आगमन पर मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया।


कार्यशाला के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, SIR उपक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आगामी रणनीति और नियोजन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और उपस्थित मान्यवरों का आभार व्यक्त किया गया।
📍 स्थान : वंजारी समाज हॉल, बोईसर



