मीरा रोड में बड़ी कार्रवाई – ‘लेडी डॉन’ गुलशन पटेल गिरफ्तार

मीरा रोड में बड़ी कार्रवाई – ‘लेडी डॉन’ गुलशन पटेल गिरफ्तार

मीरा रोड इलाके में चर्चित ‘लेडी डॉन’ के नाम से पहचानी जाने वाली गुलशन पटेल को काशीगांव पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुलशन पटेल पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और मानसिक प्रताड़ना देने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। इस मामले में उनके पति और ससुर का नाम भी सामने आया है, हालांकि वे फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए गुलशन पटेल पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर छिपती फिर रही थीं और अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रही थीं। बताया जाता है कि वह कोर्ट में पेश होने की तैयारी में थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें कोर्ट पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

इस मामले में एक अहम मोड़ तब आया जब शिकायतकर्ता बहू ने पहले अपनी सास की जमानत याचिका पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन बाद में मजिस्ट्रेट के सामने बयान बदलते हुए उसने दबाव में आने की बात कही और गुलशन पटेल की जमानत का विरोध किया। पीड़िता के इस नए बयान के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई।
काशीगांव पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही गुलशन पटेल को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *