ब्रेकिंग न्यूज़ | NH 48
मुंबई–अहमदाबाद हाईवे पर चारोटी– उड्डाणंपूल ब्लैक स्पॉट पर बड़ा हादसा.
पालघर: मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग (NH 48) पर चारोटी नाका उड्डाण पुल पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक अवजड (भारी) ट्रक वाहन पलट गया। इ
स दुर्घटना में ट्रक में भरे भारी गोल आकार के पेपर कॉईल सड़क पर और पुल के नीचे जा गिरे।
इद्रिस भाई सोलंकी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था, क्योंकि पुल के नीचे भी सामान गिरा, लेकिन गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चारोटी–उड्डाणंपूल एक “ब्लैक स्पॉट” बन चुका है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लगभग हर दो दिन में यहां दुर्घटना होने से यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही का नतीजा है।
अब सवाल यह उठता है कि जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो संबंधित विभाग और प्रशासन इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं, अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थान: चारोटी–नाका उड्डाणंपूल , NH 48 (मुंबई–अहमदाबाद हाईवे)
✍️ NH 48 Information Group



