वसई में दर्दनाक हादसा | शिक्षिका की मौके पर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

वसई में दर्दनाक हादसा | शिक्षिका की मौके पर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

वसई: वसई पूर्व के शिरसाड नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करीब 40 वर्षीय शिक्षिका स्वीडन गोस (निवासी निर्मल, वसई) मस्कर पाडा स्थित जिला परिषद प्राथमिक शाला में कार्यरत थीं।
शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए वह घर से निकली थीं और शिरसाड नाका के पास आगे जाने के लिए बस या रिक्शा पकड़ने हेतु वज्रेश्वरी रोड की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक मालवाहक वाहन (ट्रक) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका वाहन के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इस घटना की खबर जैसे ही स्कूल पहुंची, पूरे विद्यालय में शोक का माहौल फैल गया। छात्र-छात्राएं अपनी प्रिय शिक्षिका के निधन से बेहद दुखी हो गए और रोते हुए दिखाई दिए। सहकर्मी शिक्षकों ने भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा और दुख का माहौल है। नागरिकों ने मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
✍️ पालघर नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *