NH48 इन्फॉर्मेशन ब्रेकिंग न्यूज़ |
NHAI की लापरवाही उजागर 🚨
दिनांक : 12.01.2026
मुंबई–अहमदाबाद हाईवे (NH-48) पर NHAI की घोर लापरवाही एक बार फिर खुलकर सामने आ रही है। सायलेंट रिसॉर्ट के पास स्थित मनुस ब्रिज की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय नागरिक इसे अब “लोगों की बलि लेने वाला ब्रिज” कहने लगे हैं। ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी सड़क, कोई चेतावनी बोर्ड नहीं, न बैरिकेडिंग — जिससे हर दिन जानलेवा हादसे का खतरा बना हुआ है।
इसी तरह खानीबडे ब्रिज की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे, कमजोर कंक्रीट और अधूरा वाईट-टॉपिंग साफ नजर आता है। कई जगहों पर डांबर हाथ से उखड़ रहा है, जो घटिया काम और भ्रष्टाचार की खुली निशानी है। भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद कोई स्थायी मरम्मत नहीं की जा रही
इसके अलावा वसई रेलवे अंडरपास के आगे छोटी नदी पर बना ब्रिज भी खतरनाक स्थिति में है। ब्रिज पर पानी भरना, फिसलन, खराब लाइटिंग और गलत ड्रेनेज के कारण रोज़ ट्रैफिक जाम लगता है। एम्बुलेंस, स्कूल बस और आपातकालीन वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिससे कई बार मरीजों की जान खतरे में पड़ चुकी है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि
➡️ रस्ता सुरक्षा समिती
➡️ NHAI के अधिकारी
➡️ हायवे पेट्रोलिंग, RTO और पुलिस विभाग
➡️ और रस्ता सुरक्षा समिती की अध्यक्ष, पालघर कलेक्टर मॅडम
इन सबकी जिम्मेदारी होते हुए भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? टोल वसूली लगातार जारी है, लेकिन “रस्ता नाही तर टोल नाही” का नियम यहां लागू क्यों नहीं किया जा रहा?
स्थानीय नागरिकों की साफ मांग है कि
संबंधित NHAI अधिकारियों पर FIR दर्ज की जाए
दोषी ठेकेदारों और इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई हो
जब तक सड़क और ब्रिज सुरक्षित नहीं होते, टोल वसूली तुरंत बंद की जाए
हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनता की जान बचाना है।
NH-48 अब सिर्फ हाईवे नहीं रहा, बल्कि लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से मौत का कुआं बनता जा रहा है।
👉 NH-48 Information Group से जुड़े रहें और हाईवे से जुड़ी सही, सच्ची और ज़मीनी जानकारी साझा करते रहें।
✍️ NH-48 Information Group | Palghar



