🛑 NH 48 इन्फॉर्मेशन ग्रुप अपडेट.
रिपोर्टर: सलीम भाई खान.
आज सुबह, 14 अगस्त 2025 को, मैं सलीम भाई खान, पालघर से मीरा रोड के लिए वाहन संख्या MH 04 KF 0774 (आयशर टेम्पो) चला रहा था। इस गाड़ी पर हलके अक्षरों में लिखा है – “अत्यंत आवश्यक सेवा”, और यह जैव वैधकिय वाहतुकी हेतु इस्तेमाल हो रही थी।
घटना का विवरण: खानीवडे टोल नाका पर मेरी गाड़ी को रोका गया।
मैंने पूछा कि गाड़ी क्यों रोकी गई, जबकि मेरे फास्ट टैग में पर्याप्त बैलेंस है।
टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मेरा फास्ट टैग किसी अन्य गाड़ी के नंबर पर रजिस्टर्ड है और मुझे फ्रॉड में शामिल बताया।
मैंने कहा कि यदि केस दर्ज है तो नोटिस मेरे पते पर भेजा जाए और पुलिस थाने/कोर्ट में बात होगी।
जांच:मैंने अपना फास्ट टैग बैलेंस और कटौती का मेसेज दिखाया।
टोल कर्मचारियों ने अपने सिस्टम की जांच की और पाया कि स्कैनर खराब था।
गाड़ी का नंबर मैन्युअली गलत दर्ज किया गया था।
अतिरिक्त जानकारी:टोल कर्मचारी की लापरवाही और दादागिरी की वजह से घंटों ट्रैफिक जाम होता है।
यहाँ पर लोकल पोलीस चौकी भी तैनात दिखाई देती है, लेकिन हमने कभी टोल नाका पर वास्तविक रूप से पोलीस चौकी नहीं देखी।
खानिवडे टोल नाका वालों की दादागिरीदिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इस मामले में प्रशासन और पुलिस डिपार्टमेंट को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
निष्कर्ष: सलीम भाई
रात-दिन हाईवे पर खड़े रहकर लोगों की मदद करने वाले व्यक्तियों को भी इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टोल नाकों पर सिस्टम और कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है



