-
शोक समाचार | पालघर के राहुल दवे का सड़क दुर्घटना में निधन, क्षेत्र में शोक
पालघर: पालघर के रहने वाले श्री राहुल घनश्याम दवे (उम्र 52 वर्ष) का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 अप्रैल 2026 को जीवन विकास स्कूल के सामने, पानी की टाकी (टंकी) के पास हुई दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान आज शुक्रवार, दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पालघर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
राहुल दवे अपने मिलनसार स्वभाव और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, मित्रों और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाज ने एक नेक और सम्मानित व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
उनकी अंतिम यात्रा आज रात 8:00 बजे उनके निवास स्थान वृंदावन पार्क, फिलिया हॉस्पिटल के सामने, पालघर से निकलेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
✍️ पालघर नागरिक



