जुना मच्छी मार्केट परिसर में हिट एंड रन, सीसीटीवी में कैद घटना, नागरिकों में आक्रोश

पालघर अपडेट |

जुना मच्छी मार्केट परिसर में हिट एंड रन, सीसीटीवी में कैद घटना, नागरिकों में आक्रोश

पालघर: जुना पालघर मच्छी मार्केट परिसर में आज एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें चलते हुए व्यक्ति नासिर उमर खलिफा को एक तेज रफ्तार रिक्षा चालक ने टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज साफ तौर पर सामने आया है, जिसमें रिक्षा चालक व्यक्ति को टक्कर मारकर तेजी से फरार होता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिक्षावाला किस तरह बेदरकार तरीके से व्यक्ति को उड़ा कर निकल जाता है। यह मामला साफ तौर पर हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है और पूरी घटना बेहद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।इस घटना के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश है और अब सबकी नजर पालघर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आरोपी रिक्षा चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाता है या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जिससे सड़क पर चलना भी असुरक्षित हो गया है। नागरिकों ने मांग की है कि दोषी रिक्षा चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
✍️ पालघर नागरिक जावेद लुलानिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *