🚨 पालघर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से गुटखा–शराब की सप्लाई!
स्टेशन से शहर तक फैला अवैध धंधा, प्रशासन पर सवाल.
-पालघर, 14 अगस्त 2025 – पालघर रेलवे स्टेशन और गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और शराब की बिक्री और सप्लाई लगातार जारी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गुटखा और शराब केवल ट्रेन में ही नहीं बिकता, बल्कि इन्हीं ट्रेनों के जरिए शहर और आसपास के इलाकों में थोक सप्लाई की जाती है।
📌 गुजरात से आने वाली ट्रेनों में कोच के अंदर फेरीवाले खुलेआम गुटखा–सिगरेट बेचते हैं।
📌 ट्रेन से उतारा गया माल पालघर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है।
📌 शराब की खेप भी ट्रेनों से आकर स्थानीय स्तर पर खपाई जा रही है।
🚫 कानून का उल्लंघन और प्रशासन की चुप्पी.
गुटखा बंदी कानून, COTPA 2003, रेलवे अधिनियम 1989 की धज्जियां उड़ रही हैं।
RPF–GRP की गश्त न के बराबर है, जिससे अवैध विक्रेता और सप्लायर बेलगाम हैं।
संगठित गिरोह और सप्लाई नेटवर्क के चलते यह धंधा तेजी से फैल रहा है।
☑ जनता की मांग
1. ट्रेन और स्टेशन दोनों जगह गुटखा–शराब की बिक्री व सप्लाई पर पूरी रोक लगाई जाए।
2. फेरीवालों और सप्लायर गिरोह पर कठोर कार्रवाई हो, MCOCA जैसे कड़े कानून लगाए जाएं।
3. स्टेशन, प्लेटफॉर्म और कोच में संयुक्त RPF–GRP गश्त दिन-रात चलाई जाए।
4. कार्रवाई का सार्वजनिक रिपोर्ट जारी किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
💬 “अगर प्रशासन तुरंत कदम नहीं उठाता, तो यह मामला उच्च अधिकारियों और राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंचाया जाएगा,” नागरिकों ने चेतावनी दी है।
✍ जावेद लूलानिया
संपादक – पालघर नागरिक
संस्थापक – NH 48 Information ग्रुप



